चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार को रुक-रुक कर जाम लगता रहा। बारिश के चलते बीच-बीच में जाम लगता रहा। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कत हुई। करीब ढाई बजे एनएच पर लंबा जाम लगा। इससे लोहाघाट की तरफ से आ रहीं बसें और कई टैक्सी वाहन फंस गए। टनकपुर की तरफ से लोहाघाट जा रहे वाहन भी फंसे रहे। शहर में बार-बार लगते जाम को यातायात कर्मियों ने किसी तरह सुचारु किया। जाम के चलते सड़क पार करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। संवाद