फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत तल्ला देश में संचार सेवा बदहाल

Mon, 21 Jul 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश में संचार सेवा बदहाल होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संचार सेवा नहीं होने से लोगों के बैंक के काम नहीं हो पाए। माधो देवी ने बताया कि वह पेंशन निकालने बैंक में आई थी लेकिन बिजली और संचार सेवा नहीं होने के कारण बैंक में काम नहीं हो सका। अब धन निकासी के लिए दोबारा आना पड़ेगा। कई बार ऐसा हो चुका है। संचार सेवा बाधित होने से बड़ी आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के जीटीओ विजय बहादुर ने बताया कि तामली में टावर में तकनीकी समस्या आ रही है। इसे ठीक किया जा रहा है। कई बार बिजली गुल होने से भी समस्या आती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें