फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बंद ग्रामीण सड़कें खोलीं, आवागमन बहाल

Fri, 27 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में ग्रामीण सड़क मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में बीते दिनों हुई भारी वर्षा के कारण जनपद के कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से बंद सड़कों को खोल दिया है। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य हो गया है। बारिश के कारण रीठा- अमोड़ी, पाटी- गूम, मूलाकोट-कांडे- भुइयां, घाट-नेत्र- सालन मोटर मार्ग पर कई स्थान पर यातायात बाधित हो गया था। इससे स्थानीय लोगों, यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कार्यदायी संस्था लोनिवि, पीएमजीएसवाई ने तत्काल मशीनरी और कर्मियों को लगाकर युद्धस्तर पर मलबा हटाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य किया। रात दिन सड़क से मलबा हटाने का काम किया गया। जिला प्रशासन ने यात्रियों और आम जनता से पहाड़ों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेते रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें