फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी

Mon, 16 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पानी नहीं आने से लोग परेशान रहे। उन्हें हैंडपंपों के सहारे पेयजल आपूर्ति करनी पड़ी थी। नागनाथ और बालेश्वर वार्ड समेत कई जगह पानी की समस्या रही। कौशल भट्ट, रितेश, पूजा, अमित गरकोटी ने बताया कि तीन दिन से पानी की समस्या आ रही है। ऐसे में सुबह शाम हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। बच्चे और बुजुर्ग भी हैंडपंप पर पानी भरते नजर आए। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता हेमंत फुलारा ने बताया कि क्वैराला पंपिंग योजना के स्रोत का पानी गंदा होने के कारण पानी लिफ्ट नहीं किया गया, इस कारण समस्या आई। मंगलवार से व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें