मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश को टीजे सड़क से जोड़ने वाला मार्ग बारिश के चलते जगह-जगह बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से बंद थी। ऐसे में लोगों के लिए टनकपुर की राह आसान नहीं हो रही थी। सीमांत तल्लादेश की लगभग 90 प्रतिशत लोग टीजे सड़क का इस्तेमाल टनकपुर जाने के लिए करते हैं। तरकुली से टीजे मार्ग तक जोड़ने वाली सड़क पर मलबे के कारण आवाजाही मुश्किल होने के बाद लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश जोशी सड़क मार्ग खोलने की अपील की थी। समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने निजी संसाधनों से जेसीबी मशीन लगा कर सड़क से मलबा हटाकर यातायात के लिए सुचारू किया। भुवन बिष्ट, सतीश सिंह, मनोज कुमार आदि ने सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश का आभार जताया। संवाद