चंपावत। जिला मुख्यालय में एनएच पर लंबा जाम लग गया। बृहस्पतिवार को खटकना पुल के पास पालिका का कूड़ा वाहन खराब हो गया। चालक ने वाहन को किसी तरह थोड़ा आगे बढ़ाया। थोड़ा आगे पहुंचकर वाहन फिर रूक गया। इससे वहां चंपावत बाजार से लेकर जिला अस्पताल तक लंबा जाम लग गया। चंपावत मुख्यालय आ रहे और टनकपुर की तरफ जा रहे वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसी तरह वाहन चालकों ने अपने वाहन निकाले, तब जाकर बमुश्किल जाम खुला। संवाद 15सीपीटी 56पी- चंपावत में एनएच पर खटकना पुल पर लगा जाम। संवाद