टनकपुर (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय में भारी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों के प्रवेश से महाविद्यालय का माहौल खराब हो रहा है। एबीवीपी की छात्र नेता हिमांशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ. अनुपमा तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल शीघ्र घोषित करने की मांग की। प्राचार्य ने छात्रों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राजेंद्र सिंह, सह मंत्री सनी यादव, नगर उपाध्यक्ष हर्षित शर्मा आस्था गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद