फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सिरमोली गांव में एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 02 Aug 2024 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत एसडीएम रिंकू बिष्ट ने ग्राम पंचायत सिरमोली में चौपाल लगाई। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने एसडीएम के सम्मुख सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, खाद्यान्न और कृषि उद्यान संबंधी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन




सिरमोली गांव में आयोजित जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एसडीएम को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से उनकी फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी। कहा कि पहले सूखे ने किसानों की कमर तोड़ी अब अतिवृष्टि ने फसलें चौपट कर दी हैं। बैंकों, समितियों से कर्ज लेकर फसलें बोई थीं जो बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।

बाद में एसडीएम ने सिरमोली गांव में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान राजस्व, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, उद्यान विभाग, कृषि आदि विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें