फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तल्ली चांदमारी में पानी की आपूर्ति न होने पर भड़के लोग

Sat, 21 Sep 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर लोहाघाट के तल्ली चांदमारी में पेयजल आपूर्ति न होने पर लोगों में गुस्सा है। महिलाओं और लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पेयजल आपूर्ति न होने पर पूजा कलखुड़िया के नेतृत्व में तल्ली चांदमारी की महिलाओं और लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने कहा कि करीब 10 दिनों से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। वे कई किलोमीटर दूर धारों, नौलों, हैंड पंपों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। बताया कि भारी बारिश में मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति करने वाला हैंडपंप भी मलबे में दबा है। इससे लोग वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने कहा कि अगर जल संस्थान जल्द पानी की आपूर्ति नहीं करता है तो वे कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। प्रदर्शन में दीपा जोशी, ममता तड़ागी, मुन्नी अधिकारी, प्रियंका तड़ागी, पार्वती लडवाल, पारो सामंत, कमला बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट, प्रताप सिंह तड़ागी, गणेश जोशी आदि शामिल रहे।
इधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि चांदमारी में जेसीबी ने पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। अब ठीक कर दी गई है। रविवार को पानी की आपूर्ति की जाएगी। फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें