टनकपुर (चंपावत)। पर्वतीय क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होने से बाटनागाड़ उफना गया। इससे मां पूर्णागिरि मार्ग पर मलबा और सड़क पर पानी बहा। इससे दोपहर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। लोनिवि ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी के साथ कर्मी तैनात रहा। इस बीच पूर्णागिरि धाम आने जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि 1:30 बजे बाटनागाड़ के उफान पर आने से यातायात बंद हुआ। दोपहर करीब ढाई बजे पानी कम होने पर यातायात सुचारु हो सका। बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी होने से मलबा और भारी पानी आने की आशंका बनी हुई है। इधर, बताया गया कि बूम पार्किंग स्थल से बाटनागाड़ तक पखवाड़े भर से जिला पंचायत की स्ट्रीट लाइट भी जल रही हैं। संवाद