फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत नगर में लगातार तीसरे दिन तीन घंटे बाधित रही बिजली

Wed, 04 Dec 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगर में बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर क्षेत्र में दोपहर एक से चार बजे तक लगातार तीन घंटे बिजली बाधित रही। इससे नगर की 10 हजार से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को भी बिजली बाधित हुई थी। बिजली नहीं होने के कारण लोगों के जरूरी काम नहीं हो पाए। व्यापारियों को समस्या का सामना करना पड़ा। कई लोगों के इनवर्टर के बैटरी बैकअप जवाब दे गए। यूपीसीएल के जेई अमर नाथ ने बताया कि खर्ककार्की क्षेत्र में दो तार एक साथ मिल गए थे। इस कारण बिजली बाधित हो गई। बिजली तारों को ठीक करने के लिए शटडाउन लेना पड़ा। सोमवार और मंगलवार को नगर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते ऐसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें