फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वाला डेंजर जोन में फंसी एंबुलेंस

Sat, 21 Sep 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। स्वाला डेंजर जोन में शुक्रवार देर रात को मलबे में एक एंबुलेंस वाहन फंस गया। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण स्वाला डेंजर जोन में वाहनों की आवाजाही लगातार तीन दिनों से बंद है। देर रात को एंबुलेंस फंसने से 108 वाहन को पोकलैंड मशीन और लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से निकाला गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मरीज था। उसे हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। डेंजर जोन स्वाला में आवाजाही आसान नहीं हो रही है। पहाड़ी से गिरता मलबा और पानी के रिसाव के कारण इस स्थान पर सड़क में कीचड़ होने से आवाजाही मुश्किल है। स्वाला डेंजर जोन में बृहस्पतिवार को 17 सितंबर को एक कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। सिर्फ हल्के वाहनों को दोपहर 12 से छह बजे तक आने-जाने दिया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें