चंपावत। जिले में बारिश नहीं होने से गर्मी काफी बढ़ गई है। शनिवार को आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में अधिकतम तापमान 29.05 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।एक दिन में अधिकतम तापमान .05 बढ़ा और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटा। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी काफी बढ़ गई है। मुख्यालय में गर्मी बढ़ने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। लगातार गर्मी के कारण से जल स्रोत सूख रहे हैं। इससे वन्य जीवों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैै। संवाद