चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट के अवकाश पर होने के कारण सोमवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। इससे पूर्व भी शुक्रवार को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए थे। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में दो-दो अल्ट्रासाउंड मशीनों के खराब होने के कारण जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सोमवार को मरीजों की भीड़ रही लेकिन जिला अस्पताल के रेडियोलॉिजिस्ट के अवकाश पर होने के कारण अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला नहीं खुल पाया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट डॉ. बिष्ट की माताजी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह अवकाश पर चल रहे हैं। इस कारण सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए।