फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर में क्षतिग्रस्त नालियों को सही नहीं करने पर लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
लोहाघाट में एलआईसी के पास क्षतिग्रस्त लोनिवि की नाली, सड़क में बहता गंदा पानी। - फोटो : लोहाघाट में एलआईसी के पास क्षतिग्रस्त लोनिवि की नाली, सड़क में बहता गंदा पानी।
विज्ञापन
जल्द क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में लोनिवि की नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़कों में गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका सभासद राजकिशोर साह, तुलसी जोशी, दीपक गोस्वामी, दीपक बोहरा, हरीश भट्ट, दीपक राय, गौरव राय आदि ने कहा कि लोनिवि की ओर से नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे बनाई गई नालियां कई स्थानों पर टूट चुकी हैंं। नालियों के टूटने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। सभासद साह का कहना है कि एसबीआई के सामने, एलआईसी कार्यालय के पास, पीजी कॉलेज रोड पर सड़क किनारे नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। लोगों ने क्षतिग्रस्त नालियों को सही कर उसके ऊपर पाटल रखने की मांग उठाई। लोनिवि के ईई संजय चौहान ने बताया कि जल्द निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

फोटो: 10एलएचजी01पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें