फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीवर लाइन निर्माण की मांग, सीएम को ज्ञापन भेजा

Fri, 11 Aug 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ज्ञानखेड़ा और मनिहारगोठ ग्राम पंचायत के लोगों ने नगर के विष्णुपुरी कॉलोनी के नाले की निकासी को ज्ञानखेड़ा और मनिहारगोठ के बीच सीवर लाइन और सड़क निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। बीडीसी सदस्य अशोक पाल की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि विष्णुपुरी कॉलोनी के नाले की निकासी ज्ञानखेड़ा और मनिहारगोठ गांव की ओर है। इससे कॉलोनी बरसात में नाले का दूषित और गंदा पानी खेतों और घरा के आसपास पास पहुंच रहा है। पानी से उठती दुर्गंध से जहां रहना मुश्किल हो गया है, वहीं गंदगी, मच्चर आदि कीटाणुओं के प्रकोप से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ज्ञापन देने वालों में तुलसी ज्याल, चंदन बिष्ट, मुन्नी नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें