फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जल निगम और संस्थान कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। शहरी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित यूयूएसडीए पर जल निगम और जल संस्थान के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त मोर्चा से जुड़े कार्मिकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोर्चा के जिला संयोजक अविनाश कुमार चंद ने कहा कि उनके कार्य में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि इस संबंध में पूर्व में प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की शासन से वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार से प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना और कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहां पीयूष डिमरी, गंभीर सिंह चौहान, जगदीश गुंज्याल, कविंद्र बिष्ट, राजीव सैनी, विजय सिंह, हेमंत भंडारी, ममता पांडे आदि थे।
इधर चंपावत में जिला मुख्यालय के जल निगम कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। सोमवार को छठे दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रर्दशन किया गया। कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष यमन बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन में बृजमोहन जोशी, ललित वर्मा, जगदीश चंद्र जोशी, शालिनी देवी, कलावती देवी, सागर तिवारी, दीपक पांडेय, हिमांशु ओली आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें