फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर बीचों-बीच बना गड्ढा दे रहा दुर्घटना को दावत

Sat, 08 Jun 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर फुलारागांव में एनएच पर एक बड़ा गड्ढा खतरे का सबब बना हुआ है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर ने गड्ढा को ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गड्ढा एनएच के एकदम बीचों बीच बना हुआ है। एनएच पर हर रोज कई वाहन चलते हैं। चारपहिया के साथ ही दोपहिया वाहन सवार इससे बचकर निकल जाते हैं। रात के समय इस गड्ढे पर अगर नजर नहीं पड़ी तो खतरा है। उन्होंने कहा कि हर रोज एनएच से छात्र-छात्राएं कॉलेज जाते हैं। इसमें कभी भी किसी का पैर भी फंस सकता है। उन्होंने एनएच और जिला प्रशासन से समय रहते गड्ढे को ठीक करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें