फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीआईसी चल्थी में शिक्षकों की तैनाती की मांग

Fri, 22 Sep 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी में कई महत्वपूर्ण शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण छात्र-छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की ओर से शिक्षकों की जल्द तैनाती की मांग उठाई गई है। अभिभावकों ने कहा कि जीआईसी चल्थी में वर्तमान में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी और गृह विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक तैनात नहीं है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान हेमा कनवाल आदि ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जीआईसी चल्थी में शिक्षकोंं की तैनाती की मांग उठाई। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय का बोर्ड परीक्षाफल प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें