चंपावत। जिला मुख्यालय में स्थित एसबीआई की एक पास बुक प्रिंटिंग मशीन खराब होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के खड़ी बाजार में एसबीआई ने दो पास बुक प्रिंटिंग मशीन लगाई हैं, लेकिन एक मशीन पिछले कुछ समय से खराब पड़ी है। बजौन निवासी प्रकाश भट्ट ने बताया कि वह मां की पास बुक प्रिंट कराने के लिए आए थे, लेकिन लाइन लगी होने के कारण उन्हें करीब 20 मिनट इंतजार करना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश अधिकारी ने कहा कि एसबीआई को पास बुक प्रिंटिंग मशीन को ठीक करानी चाहिए। संवाद