फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एहतियात से दूर लोग, कोरोना से बचाव को नहीं उठा रहे कदम

विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल का बंद आईसीयू। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
चंपावत। चीन में मौतों के बढ़ते आंकड़ों के बीच कोरोना की आहट से लोगों में एक बार फिर डर पैदा होने लगा है। इसके बावजूद 95 प्रतिशत लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। चंपावत जिले में लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न सामाजिक दूरी का ही पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टेशन से लेकर बाजार तक में पहले की तरह ही भीड़भाड़ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना से बचाव के टीके भी नहीं हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि उनके पास 40 टीके ही बचे हैं। वैसे चंपावत जिले में 220755 लोगों के लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत लोगों को पहली और 94 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था की जा रही है।
ऑक्सीजन भरपूर लेकिन आईसीयू में ताला
चंपावत। कोरोना की दूसरी लहर के बाद चंपावत जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। चंपावत, लोहाघाट और टनकपुर में ऑक्सीजन जनरेशन के तीन प्लांट के अलावा जिले के छोटे अस्पतालों में ऑक्सीजनयुक्त बेड भी हैं लेकिन ऑक्सीजन सुविधा के अलावा अस्पतालों में कई अन्य सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

जिले में चंपावत जिला अस्पताल, टनकपुर उप जिला अस्पताल और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में वर्ष 2021 में आईसीयू खोले गए थे। इन आईसीयू में कुल 14 बेड हैं लेकिन इनकी हालत ठीक नहीं है। टनकपुर और लोहाघाट के आईसीयू तो शुरू तक नहीं हो सके हैं जबकि जिला अस्पताल का आईसीयू इस साल चार मार्च से बंद है।
कार्मिकों की कमी से आईसीयू का संचालन नहीं हो पा रहा है। कोरोना के खतरे के मद्देनजर इसे संचालित कराया जाएगा। अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी जुटाया जा रहा है। कोविड से निपटने के लिए दिशा-निर्देश का इंतजार है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आदेशों का पालन किया जाएगा। -डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण
डोज लक्ष्य टीकाकरण टीकाकरण प्रतिशत
पहली डोज 220755 220125 99.71 प्रतिशत
दूसरी डोज 220755 209125 94.73 प्रतिशत
बूस्टर डोज 185700 48053 25.87 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें