फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: जान जोखिम में डालकर आवाजाही की मजबूरी, सड़क की हालत खस्ता; दो हजार से अधिक की आबादी प्रभावित

Fri, 28 Mar 2025 03:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

हरम रमैला सड़क पर कई बार डामरीकरण हो चुका है, लेकिन वर्तमान में सड़क का हाल वैसा ही है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवाजाही करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
चंपावत जिले की बदहाल मंच रमैला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले के मंच क्षेत्र के हरम रमैला सड़क पर कई बार डामरीकरण हो चुका है, लेकिन वर्तमान में सड़क का हाल वैसा ही है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए आवाजाही करना चुनौती बना हुआ है।

इस सड़क पर करीब आठ महीने पहले पड़ा डामर उखड़ गया है और सड़क रोड़ी में तब्दील हो गई है। दो हजार से अधिक आबादी को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि इस सड़क पर कई बार डामरीकरण के लिए धनराशि मिली है लेकिन गुणवत्तायुक्त कार्य नहीं किया जा रहा है। हरम से एक किमी आगे सड़क का हाल सबसे ज्यादा खराब है। सड़क पर रोड़ी ही रोड़ी हो रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है।

हरम रमैला सड़क जहां-जहां पर खराब हुई है, उसे ठीक कराया जाएगा। सड़क पर डामरीकरण के दौरान निरीक्षण भी किया गया था। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई थी। - मोहन पलड़िया, ईई, लोनिवि, चंपावत।

सड़क की दशा बता रही है कि मॉडल जिले में कैसा काम हो रहा है। लोग और वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डाल कर सफर कर रहे हैं। सड़क पर कई बार राहगीर भी गिरकर चोटिल हो चुके हैं। - जगदीश सिंह महर, स्थानीय हरम रमैला

हरम रमैला सड़क पर कई बार डामरीकरण हो चुका है लेकिन सड़क का हाल वैसा का वैसा ही है। सड़क में जगह-जगह मिट्टी और रोड़ी हो गई है। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -रमेश शर्मा, स्थानीय हरम रमैला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें