फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी के छिनकाछीना से सिमलखेत रोड दे रही दुर्घटनाओं को दावत

विज्ञापन
पाटी में बदहाल हो चुकी छिनकाछीना-सिमलखेत रोड। संवाद
विज्ञापन
पाटी। विकासखंड के छिनकाछीना से सिमलखेत रोड दुर्घटनाओं को दावत देने वाली रोड बन कर रह गई है। 27 किमी की यह रोड वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के घर तक पहुंचती है। 27 किमी रोड में 200 से भी अधिक गड्ढे हैं। इसी रोड में पूर्व वन विकास निगम के अध्यक्ष स्व. कैलाश गहतोड़ी का भी गांव पड़ता है। यह रोड थुवामौनी, चौड़ाकोट, पटनगांव, डसिया, बरानी, मौनकांडा, जालछीना, सिमली सहित तकरीबन 12 गांवों को जोड़ती हैं। यहां के अर्जुन बिष्ट, योगेश मौनी, पंकज सिंह, मजोज बिष्ट, सुभाष कुमार, प्रताप राम, हिमांशु मौनी, प्रकाश सिंह, आदि ग्रामीणों का कहना है कि रोड की ऐसी स्थिति होने के कारण रोज इस रोड में दोपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। इसी रोड से ही व्यापारिक गतिविधियां ज्यादा होती है, यहां बाहर के व्यापारी टमाटर और गहत, खीरे, गोभी आदि का कारोबार करने पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से रोड में जल्द डामरीकरण करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता देवेश कोहली का कहना है कि रोड के हॉटमिक्स का टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही इस रोड में कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें