फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान

Fri, 08 Mar 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के सभी अस्पतालों में सार्वजनिक अवकाश पर ओपीडी बंद रखने का निर्णय लिया गया। देर रात को लिए गए निर्णय के कारण कई मरीजों को इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में मानेश्वर, सिमल्टा, चंपावत, चैकुनी आदि स्थानों से आंख, कान, खांसी, जुकाम, पेट दर्द आदि समस्याओं से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मगर ओपीडी बंद रहने के कारण कुछ लोग इमरजेंसी में इलाज कराकर वापस चले गए। दीपक जोशी ने बताया कि ओपीडी बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। अस्पताल आकर इलाज इमरजेंसी में कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें