चंपावत। जिला अस्पताल में सर्जन नहीं होने से लोगों को इलाज नहीं मिल पाया। दूरदराज से पेट, सर्जरी संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए आए मरीजों को परेशान होना पड़ा।
सोमवार को जिला अस्पताल के सर्जन कक्ष में ताला लटका मिला। इससे मरीजों का उपचार नहीं हो पाा। अस्पताल में तैनात दो सर्जन में से एक डॉ. हिमांशी पीजी के लिए गए हैं जबकि दूसरी सर्जन डॉ. लता अवकाश पर हैं। इससे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया ने बताया कि सर्जन डॉ. लता एक सप्ताह के अवकाश पर हैं जबकि दूसरे सर्जन डॉ. हिमांशु पीजी की परीक्षा देने गए थे। इससे समस्या आई। बताया कि मंगलवार से नियमित रूप से सर्जन मरीजोंगा को इलाज करेंगे।
इधर मरीज मोहन ने बताया कि सर्जन नहीं होने से पेट संबंधी समस्या का इलाज नहीं हो पाया। अब वह मंगलवार को फिर अस्पताल आएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों से सर्जरी संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल में होम्योपैथिक चिकित्सक तैनात
चंपावत। जिला अस्पताल के होम्योपैथिक विभाग में नए चिकित्सक की तैनाती हो गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कमल कुमार ने पदभार ग्रहण कर कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इससे पहले उन्होंने गैरसैण में अपनी सेवाएं दीं। जिला अस्पताल में पूर्व में तैनात चिकित्सकाधिकारी डॉ. भूपेंद्र प्रसाद का तबादला खटीमा हो गया है। संवाद
डॉ. कमल कुमार, चिकित्सक प्रभारी। संवाद
जिला अस्पताल चंपावत में आज यह रहेगी स्थिति
- फिजिशियन डॉ. अजय कुमार।
- ईएनटी डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान।
- हड्डी रोग डॉ. पीएस खोलिया।
- नेत्र रोग डॉ.शौर्य।
- सर्जन डॉ. हिमांशु
- रेडियोलॉजी डॉ. प्रदीप बिष्ट।