फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी पशु चिकित्सालय को मिली एंबुलेंस

विज्ञापन
पाटी में पहुंची पशु एंबुलेंस। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। यहां पशु चिकित्सालय को बुधवार को पशु मोबाइल एंबुलेंस की सौगात मिली है। अब क्षेत्र के पशुपालक घर बैठे पशुओं का उपचार करवा सकेंगे। पाटी के पशु चिकित्सालय में मोबाइल एंबुलेंस पहुंचने पर चिकित्सालय के स्टाफ के साथ पशुपालकों ने नई सुविधा का स्वागत किया।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री की पहल पर यह एंबुलेंस पाटी पशु चिकित्सालय को मिली है। डॉ. सती ने बताया कि अब पशुपालक 1962 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को अपने घर तक मंगा कर अपने पशुओं का इलाज करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कई बार मौसम खराब और अन्य कारणों से पशुपालक अस्पताल तक पशुओं को नहीं पहुंचा पाते थे। मोबाइल एंबुलेंस आने से अब काश्तकार अपने पशुओं का घर पर ही उपचार करा सकेंगे। मोबाइल एंबुलेंस के सहारे अस्पताल तक भी लाया जा सकेगा। बताया कि एंबुलेंस में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक चालक तैनात रहेंगे। यह एंबुलेंस सुबह नौ बजे से तीन बजे तक अपनी सेवाएं देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें