फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के संगीताचार्य मौनी प्रयागराज में सम्मानित

विज्ञापन
प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद के कार्यक्रम में पाटी के सीएस मौनी को सम्मानित किया गया। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज के सभागार में पांच मार्च को आयोजित कार्यक्रम में पाटी के संगीताचार्य सीएस मौनी को सम्मानित किया गया। देश भर के विभिन्न स्थानों से आए संगीत महाविद्यालयों के केंद्र अध्यक्षों के संगीत से संबंधित कार्यक्रम में सीएस मौनी ने भी शास्त्रीय गायन में ख्याल, तराना और ठुमरी की प्रस्तुति दी। प्रयाग संगीत समिति की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौनी को सम्मानित किए जाने पर आरसी पचौली, कैलाश चंद्र भट्ट, एलएम सोराड़ी, एमएम भट्ट, सागर मौनी, विशाल पचौली, नेहा मौनी, हिमानी भट्ट आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें