चंपावत में रोडवेज बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय के रोडवेज स्टेशन में यात्रियों को बस के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार काे रोडवेज स्टेशन में यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिली। स्टेशन में आने वाली अधिकांश बसों में सीटें फुल रहीं। दिल्ली, देहरादून और क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जब लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने वाली बसों में सीट नहीं मिली तो यात्रियों ने टैक्सी वाहन से टनकपुर की यात्रा की। यात्री नेहा जोशी ने बताया कि वह रोडवेज से ही अधिकांश सफर करती हैं, लेकिन आज उन्हें रोडवेज की बस में सीट नहीं मिली। संवाद