फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सातवें दिन काम पर लौटे पर्यावरण मित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत) पालिका के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को सातवें दिन समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सीएम कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने पर्यावरण मित्रों को समझाकर कार्य बहिष्कार समाप्त कराया। वहीं पर्यावरण मित्रों के काम पर आने से नगर वासियों के अलावा पालिका प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज करने से गुस्साए पर्यावरण मित्र तीन दिसंबर से कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी थी। बृहस्पतिवार शाम एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, रेंजर महेश सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी और पर्यावरण मित्रों के बीच वार्ता हुई। बाद में टनकपुर स्थित सीएम कार्यालय के प्रभारी केदार सिंह बृजवाल एवं एसडीएम की मध्यस्थता में पर्यावरण मित्रों से जनहित में कार्य बहिष्कार समाप्त करने को कहा गया जिस पर पर्यावरण मित्र मान गए।
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि ने कार्य पर लौटने पर सहमति जताई। शुक्रवार से पर्यावरण मित्रों के कार्य पर लौटने से नगर वासियों एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें