फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर सौष्ठव में पंकज ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
बदायूं में हुई उत्तर भारत की शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता के विजेता चंपावत के पंकज कुमार। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के ब्लॉक रोड निवासी पंकज कुमार ने बदायूं में 13 नवंबर को हुई नॉर्थ इंडिया शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में देश भर के 20 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

पंकज जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ.एचएस ऐरी के वाहन चालक हैं। पंकज संविदा में वाहन चलाने के साथ ही पिछले सात सालों से शरीर सौष्ठव कर रहे हैं। चंपावत मुख्यालय में वह बजरंग हेल्थ क्लब जिम का संचालन भी कर रहे हैं। उन्होंने पहली बार बदायूं में हुई नॉर्थ इंडिया शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
पंकज ने इसका श्रेय अपने स्व.पिता दीवान राम को दिया है। वहीं पंकज के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएमओ डॉ.केके अग्रवाल, त्रिभुवन कोठारी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, गोविंद सामंत, एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें