राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित लोहाघाट डीएवी के बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित करत
लोहाघाट (चंपावत)। डीएवी के बाल वैज्ञानिक 11वीं के छात्र पल्लव राय और प्रशांत पुनेठा का राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रबंधक बीसी मुरारी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य यतेंद्र सिंह के संचालन में हुए सम्मान समारोह में प्रबंधक मुरारी ने बताया कि विगत दिवस चंपावत में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र पल्लव राय और प्रशांत पुनेठा ने पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया था। मार्गदर्शक शिक्षक राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पल्लव और प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों बाल वैज्ञानिकों के शोध को देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किया गया है। बाल वैज्ञानिकों की उपलब्धि पर प्रबंधक बीसी मुरारी, प्रधानाचार्य यतेंद्र सिंह, शिक्षक राकेश बिनवाल, राकेश चंद्र बगौली, लक्ष्मण सिंह अधिकारी ने खुशी जताई।