फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पूर्णागिरि मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 30 Mar 2026 01:58 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते 24 घंटों में 21 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दरबार में दर्शन किए।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन के लिए आगे बढ़ते श्रद्धालु। - फोटो : स्रोत: समिति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां पूर्णागिरि मेले में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। चैत्र नवरात्र के चलते 24 घंटों में 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। रविवार का अवकाश होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिसके चलते मेला क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

चैत्र नवरात्र में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं मां के जयकारों से आगे बढ़ते रहे। इसके बाद भी प्रतिदिन रेलगाड़ी, बस, निजी वाहन के साथ ही पैदल जत्थे धाम पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह से ही दो मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही डेमो और पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेनों से भी खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

रेलवे स्टेशन परिसर में भी मां के जयकारों की गूंज रही। ठूलीगाड़ में विभिन्न संगठन और समाजसेवियों की ओर से लगाए गए भंडारों में प्रसाद के लिए लंबी लाइन लगी रही। मंदिर समिति के सचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में स्वयंसेवक भी तैनात किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पेयजल, स्वास्थ्य, लाइट, सफाई आदि व्यवस्था सुचारू है। समिति की ओर से मां के दर्शन के लिए बेहतर व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन की ओर से भी निरंतर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें