फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Fri, 15 May 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। मां के जयकारों से धाम गुंजायमान है। 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। दिन में गर्मी के चलते सुबह और शाम के समय अधिक लंबी-लंबी लाइन लगती रही। बृहस्पतिवार को भी मेला स्पेशल ट्रेन के साथ ही अन्य ट्रेनों और बस, निजी वाहनों से श्रद्धालुओं का पड़ाव क्षेत्रों में पहुंंचना जारी रहा। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मंदिर में 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए समिति के स्वयंसेवक भी तैनात हैं। सुबह और शाम के समय लंबी-लंबी लाइन लगी। इस बीच ठूलीगाड़ में लगे भंडारों में प्रसाद के लिए भी श्रद्धालुओं की लाइन लगती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें