फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले और महोत्सव से संरक्षित है प्रदेश की मूल संस्कृति: धामी

विज्ञापन
घटोत्कच महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिन्ह भेंट करते पूर्व - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। प्रदेश की सभी तहसीलों में राजस्व कार्यों के संचालन के लिए सरकार ढाई-ढाई लाख रुपये का फंड देगी। यह एलान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में घटोत्कच महोत्सव का शुभारंभ पर किया। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला उत्तराखंड के मॉडल जिले की ओर बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी, सिडकुल, आधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, रोपवे, मातृशक्ति को स्वरोजगार से जोड़ने सहित 60 से अधिक घोषणाओं में काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

चौकी गांव के घटकू (घटोत्कच) मंदिर में घटोत्कच महोत्सव में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि घटोत्कच मंदिर का सौंदर्यीकरण और कलक्ट्रेट भवन का निर्माण कुमाऊंनी शैली में किया जाएगा। इससे पूर्व सीएम ने घटकू महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि चंपावत के साथ ही प्रदेश में मनाए जाने वाले मेले और महोत्सव पहाड़ की मूल संस्कृति को संरक्षित रख रहे हैं। इसी आध्यात्मिक परंपरा से देवभूमि की देश और दुनिया में पहचान है। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने भी विचार रखे। घटोत्कच महोत्सव समिति के सदस्य और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने संचालन किया।
ये घोषणाएं की गईं
कलक्ट्रेट का कुमाऊंनी शैली में पुनर्निर्माण, घटकू मदिर की चहारदीवारी दो कमरों का निर्माण, घटकू मंदिर का कुमाऊंनी शैली में सौंदर्यीकरण, घटकू मंदिर स्थल को हिडिंबा मंदिर होकर गौड़ी सड़क तक लगभग ढाई किमी सड़क का निर्माण, घटकू मंदिर से झाली माली मंदिर तक 1700 मीटर सड़क का डामरीकरण। हिडिंबा मंदिर के पास खेल मैदान का निर्माण, घटकू मंदिर गेट से कैप्टन (सेवानिवृत्त) बिंदु सिंह मौनी के घर तक सीसी मार्ग निर्माण, राजस्व कार्यों के संचालन के लिए प्रदेश की हर तहसील को ढाई-ढाई लाख रुपये का फंड, बनलेख-ललुवापानी सड़क को राज्य मार्ग की घोषणा, क्रांतेश्वर सहित जिले के 20 ट्रैक मार्गों पर साइनेज लगाने, चंपावत बाजार से गोरलचौड़ मैदान की ओर जाने वाले सड़क का चौड़ीकरण, चंपावत में बहुउद्देश्यीय आपदा राहत प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण।
विज्ञापन

घटोत्कच महोत्सव स्मारिका का विमोचन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चौकी गांव में घटोत्कच महोत्सव स्मारिका का विमोचन किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी के संपादन में प्रकाशित की गई स्मारिका में भीम पुत्र घटोत्कच की गाथा के साथ ही चंपावत जिले के विभिन्न धार्मिक, पर्यटन स्थलों के बारे में लेखों का प्रकाशन किया गया है। स्मारिका के प्रकाशन में नीरज जोशी, राकेश बोहरा, कपिल जोशी, सुरेश राजन आदि ने सहयोग दिया है।
ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल, पाटी की प्रमुख सुमनलता, राज्य सहकारिता परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष हयात सिंह महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह लडवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, हरगोविंद बोहरा, महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन बोहरा, उपाध्यक्ष पूरन बोहरा, शंकर बोहरा, सचिव इंदुवर जोशी, कोषाध्यक्ष नीरज जोशी, राकेश बोहरा, बलवंत धामी, गणेश महर, मदन सिंह सामंत, प्रहलाद सिंह बोहरा, श्याम महर, ललित मोहन जोशी, नेहा महर, सुरेश राजन, मुकेश गिरि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें