फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में बन रहा ओपन जिम

Thu, 20 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में बन रहा ओपन जिम।
विज्ञापन
चंपावत। जिले में ओपन जिम केंद्र बनाया जा रहा है। यह दो महीने में तैयार हो जाएगा। इस जिम का निशुल्क उपयोग किया जा सकेगा। शारीरिक सौष्ठव में मददगार इस जिम से नशे की प्रवृत्ति पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन


जिले में स्मैक सहित नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका गोरलचौड़ मैदान के पास ओपन जिम केंद्र बना रही है। नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे इस केंद्र का मकसद युवाओं को शारीरिक रूप से सेहतमंद बनाकर उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

जिम में फिटनेस साइकिल, एयर वॉकर, चेस्ट प्रेस मशीन, शोल्डर बिल्डर सहित कई उपकरण लगाए जा रहे हैं। युवा दिनभर इस जिम का निशुल्क उपयोग कर सकेंगे। पालिका के ईओ अशोक वर्मा ने बताया कि चंपावत का ओपन जिम का काम अंतिम चरण में है। दो लाख रुपये की लागत से बन रहे इस जिम में एक साथ पांच युवा कसरत कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें