फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम के मेले के समापन में बस चार दिन बाकी

Sun, 11 Jun 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
देर शाम को पूर्णागिरि धाम में देवी दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले का समापन होने में अब चार दिन बाकी है। नौ मार्च से शुरू जिले के सबसे बड़े मेले का 15 जून को समापन होगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि समापन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला अवधि में 33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए।
विज्ञापन

वहीं पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी का असर धाम के मेले पर भी पड़ा है। श्रद्धालुओं की आमद में भारी गिरावट आई है। छिटपुट श्रद्धालु तड़के और शाम को देवी दर्शन कर रहे हैं। इधर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी का कहना है कि सरकारी मेला अवधि संपन्न होने के बाद सरकारी व्यवस्थाएं हट जाएंगी लेकिन समिति भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक अपने स्तर से जरूरी व्यवस्थाएं देगा।
रीठा साहिब में गर्मी के बावजूद पहुंच रहे तीर्थयात्री
रीठा साहिब (चंपावत)। रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिनी सालाना जोड़ मेले के निपटने के एक सप्ताह बाद भी तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। तीर्थ यात्रियों की आवाजाही से रीठा साहिब में रौनक बनी हुई है। गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि रविवार को भी विभिन्न स्थानों से एक हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन जारी रहा। ग्रंथी सागर सिंह, निर्मल सिंह और नवनीत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया। तीर्थ यात्रियों को मीठे रीठे का प्रसाद देने के साथ दिनभर लंगर चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें