संस्थागत क्वारंटीन से होम क्वारंटीन में शिफ्ट करने से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण करता चिकित्सा दल।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। कोरोना महामारी के खतरे के बीच चंपावत जिले के लिए सुकून भरी खबर है। जिले में अब संस्थागत क्वारंटीन की संख्या 50 से कम हो गई है। 9 अप्रैल को संस्थागत क्वारंटीन की संख्या 148 थी। रविवार को होम क्वारंटीन में शिफ्ट किए गए दोनों लोगों का डॉ. एलएम रखोलिया और मुकुल राय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। अब चंपावत जिले में संस्थागत क्वारंटीन 49 तो होम क्वारंटीन की तादाद 4923 हो गई है। जिला प्रशासन ने भी होम क्वारंटीन के प्रभावी क्रियांवयन के लिए गांवों के स्तर पर टीमें बनाई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी आरपी खंडूरी का कहना है कि अभी तक जिले में कोरोना से संक्रमित होने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना की जांच के लिए हुए सभी 26 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है।