फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: सेना की तरह मांगीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व अर्धसैनिकों की बैठक में वन रैंक वन पेंशन की मांग, ड्वैल कमान के तहत सेना की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग की गई। बैठक में अगले माह 27 मार्च को खटीमा में प्रस्तावित राष्ट्रीय संगठन की बैठक में प्रतिभाग करने पर मंथन हुआ। पांच नए सदस्य संगठन से जुड़े।
विज्ञापन

बीएड काॅलेज प्रांगण में हुई बैठक में असम राइफल्स पूर्व अर्धसैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन शीघ्र लागू करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने की मांग रखी। पूर्व सैनिकों ने ड्वैल कमान का विरोध कर सेना की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग की गई।
आगामी 27 मार्च को खटीमा में राष्ट्रीय संगठन के महासचिव सूबेदार तुलसी नायर की खटीमा में प्रस्तावित बैठक में अधिकतम संख्या में पहुंचने पर सहमति जताई गई। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा (सेवा मेडल) की अध्यक्षता में खड़क चंद ने संचालन किया। बैठक में 19 जेसीओ एवं 35 अन्य रैंक (ओआर) थे। वहां वारंट ऑफिसर किशन सिंह, सूबेदार मेजर मुरलीधर जोशी, सूबेदार चतुर सिंह, नरेंद्र सिंह गोवाड़ी, गोविंद सिंह सामंत, हवलदार कैलाश चंद, किशन सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें