बाइक की टक्कर से चोटिल प्रावि पऊ के छात्र धीरज का उप जिला अस्पताल लोहाघाट में प्राथमिक उपचार कर
- फोटो : बाइक की टक्कर से चोटिल प्रावि पऊ के छात्र धीरज का उप जिला अस्पताल लोहाघाट में प्राथमिक उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।
संवाद न्यूज एजेंसी लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पऊ में नव प्रवेश उत्सव जागरूकता रैली के दौरान एक बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया। चोटिल छात्र को शिक्षकों ने उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को शिक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी ने बताया कि स्कूल में नव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली जा रही थी। रैली में शामिल विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र धीरज कुमार को राजकीय पॉलीटेक्निक के पास तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल छात्र को अन्य शिक्षकों की सहायता से उपजिला चिकित्सालय लाया गया। छात्र का प्राथमिक इलाज कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया। छात्र के परिजनों ने लोहाघाट थाने में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बाइक सवार चालक को थाने ले आई। थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है।