चंपावत। पाटी ब्लॉक के तहत ग्राम पंचायत गोशनी में एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। परियोजना की कुल लागत 69.46 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें मनरेगा मद से 34.73 लाख रुपये और मेरा गांव, मेरी सड़क (एमजीएमएस) योजना के तहत 34.73 लाख रुपये की धनराशि शामिल है। सड़क निर्माण कार्य का क्रियान्वयन पाटी ब्लॉक की ओर से किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए निरंतर योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि गोशनी से ओलीगांव तक सड़क निर्माण से आवाजाही आसान होगी।