पिथौरागढ़। धारचूला पुलिस ने अवैध खनन साम्रगी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। सीओ केएस रावत ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कालिका निवासी लक्ष्मण सिंह के घर के आंगन में खनन सामग्री मिली। पूछताछ में पता चला कि उसने अवैध रूप से नदी से रेत लाकर आंगन में डंप की है। ऐसे में पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।