चंपावत में किशोर न्याय बोर्ड की बैठक में मौजूद न्यायिक अधिकारी। संवाद
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज कहकशा खान के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम अंतर्गत विधिक प्रावधानों की बेहतर जानकारी देने के साथ बाल कल्याण समिति, पुलिस टीम, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, पराविधिक कार्यकर्ता, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय स्टाफ ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत अपने-अपने कर्तव्यों का उचित प्रकार से निर्वहन करने संबंधी विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन पंत, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, पैनल अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद