फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Nepal Border: 13 लाख की भारतीय करेंसी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, SSB ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

Fri, 07 Apr 2023 05:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)

सार

एसएसबी के जवान सीमा पर आवाजाही कर रहे लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल जा रहे नेपाली युवकों की चेकिंग हुई तो उनके पास से 11.27 लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : भारतीय करेंसी के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी ने भारत-नेपाल के बीच अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में भारतीय करेंसी ले जा रहे चार लोगों को पकड़ा है। इनमें से तीन आरोपी भारत से नेपाल और एक नेपाल से भारत आ रहा था। चारों आरोपियों के कब्जे से 12 लाख 75 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। एसएसबी ने चारों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंपा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह एसएसबी के जवान सीमा पर आवाजाही कर रहे लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल जा रहे तीन नेपाली युवकों की चेकिंग हुई तो उनके पास से 11.27 लाख रुपये बरामद हुए। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए नेपाल निवासी लोक बहादुर चंद (30) के पास आठ लाख रुपये, पदम बहादुुर कामी (32) के पास से दो लाख रुपये और टेकराज कामी (21) के पास से एक लाख पच्चीस हजार रुपये बरामद हुए।

इसके अलावा नेपाल से भारत आ रहे एक भारतीय नागरिक से भी एक लाख अड़तालीस हजार पांच सौ रुपये की नकदी मिली है। एसआई ने बताया कि चारों लोगों को बरामद करेंसी के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए बनबसा कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें