बनबसा (चंपावत)। बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पांच सौ रुपये की भारतीय करेेंसी नेपाल ले जाने वाले यूपी निवाासी एक युवक को बार्डर पर पकड़ा गया। बनबसा शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मियों ने उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने करेंसी जब्त कर युवक पर फेमा एक्ट में केस दर्ज कर छोड़ दिया है।
रविवार को शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत सिंह कठैत अपनी टीम के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग पर थे। संदिग्धावस्था में नेपाल जा रहे एक युवक की तलाशी लेेने पर उसके पास 26000 रुपये की भारतीय करेंसी मिली। सभी नोट पांच सौ के थे। वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि पीलीभीत (यूपी) के अमरिया वार्ड संख्या तीन निवासी दिनेश कुमार (35) को कस्टम के सुपुर्द किया गया। भारत से नेपाल को पच्चीस हजार रुपये की भारतीय मुद्रा ही ले जाई जा सकती है। पांच सौ एवं दो हजार के नोट नेपाल ले जाना प्रतिबंधित है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बनबसा पुलिस भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल स्थित कैसीनो जाने वालों पर पैनी नजर रख रही है।