फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निर्माणाधीन मकान से गिरकर वृद्धा की मौत

Sat, 02 Dec 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मृतक ईश्वरी देवी, फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में निर्माणाधीन मकान से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शेर सिंह अधिकारी वर्तमान में अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (75) भवन मरम्मत का कार्य देखने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान मकान की पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से वह अचानक जमीन पर गिर गईं। आननफानन परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रामेश्वर घाट में उनके पुत्र जितेंद्र अधिकारी ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाॅक प्रमुख विनीता, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी आदि ने शोक जताया है। संवाद
चलते ईश्वरी देवी (75) का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें