फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक- कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 02 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाराकोट में प्रदर्शन करते शिक्षक कर्मचारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने बाराकोट में प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 अप्रैल को चंपावत में होने वाले सांविधानिक मार्च की तैयारियों पर चर्चा कर सभी शिक्षक- कर्मियों से भाग लेने का आह्वान किया।

जीआईसी बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने कहा कि पेंशन प्रत्येक कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार को लेने के लिए सभी कार्मिकों और शिक्षकों को सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए एकजुट होना होगा। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन में रमेश चंद्र जोशी, मीना भंडारी, कविता बिष्ट, सुनील कुमार, विनोद जोशी, पंकज कुमार, योगेश चतुर्वेदी, रमेश जोशी, भारतीय पांडे, शुभम पंत, भुवन नाथ, जानकी चतुर्वेदी, गीता मुरारी, दीपिका जोशी, शालिनी खर्कवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो 02 एलएचजी 03पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें