फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अरे वाह, बनबसा के मझगांव में भी हो रहे सेब

Wed, 26 Jun 2024 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा के मझगांव में सेब का पेड़। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा जैसे गर्म जलवायु वाले क्षेत्र में सेब का लगना आश्चर्यजनक लगता है। बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव में एक पेड़ में सेब देख लोगों में उत्सुकता है। वहीं सेब उत्पादक ग्रामीण अशोक कुमार और उनका परिवार काफी हर्षित है।
विज्ञापन

मझगांव वासी अशोक कुमार ने वर्ष 2019 में देहरादून स्थित एक नर्सरी से सेब का पौधा लाकर अपने खेत में रोपा था। करीब पांच वर्ष बाद सेब के पेड़ में फल आने शुरू हो गए हैं। वे बताते हैं कि सेब के पौधे की परवरिश में उन्होंने समय समय पर गोबर की खाद और पानी देने के अलावा कुछ खास नहीं किया है।
अशोक कुमार का कहना है कि अब वे सेब के और अधिक पौधे रोपकर बागान लगाने की सोच रहे हैं। उधर सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी योगेंद्र चौधरी ने बताया कि बनबसा जैसी गर्म आबोहवा में सेब की पैदावार होना आश्चर्य प्रकट करता है। कहा कि यहां की आबोहवा में सेब की पैदावार कम होगी और दाने छोटे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें