पूर्णागिरि धाम में मन्नत पूरी होने के लिए महिला श्रद्धालु को नारियल का प्रसाद देते पंडित भुवन त
- फोटो : पूर्णागिरि धाम में मन्नत पूरी होने के लिए महिला श्रद्धालु को नारियल का प्रसाद देते पंडित भुवन तिवारी। संवाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और आसपास की व्यवस्थाओं का तहसीलदार पिंकी आर्या और भैरव मंदिर क्षेत्र के थाना प्रभारी हरीश प्रसाद ने जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने धर्मशाला, होटल की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ नाले के दूषित पानी का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी।
गंदे पानी की आपूर्ति के आरोपों का मामला सामने आने के बाद मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह ने 27 अप्रैल को 12 धर्मशालाओं के संचालकों को नोटिस दिया है। तहसीलदार ने सफाई प्रबंध को बेहतर करने के निर्देश दिए। कई दुकानों की खाद्य सामग्री घटिया पाए जाने पर उन्हें हटाया गया। श्रद्धालुओं को साफ और ताजा खाना देने के निर्देश दिए गए। किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
महिला श्रद्धालुओं को दिया नारियल का प्रसाद
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शन करने उमड़ रहे हैं। बदलते मौसम के बीच ज्यादातर यात्री सुबह और शाम दर्शन कर रहे हैं। दिन के समय गर्मी की वजह से आवाजाही करने वालों की संख्या काफी कम है। शनिवार को करीब ग्यारह हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। नारियल का प्रसाद देकर महिलाओं को मन्नत पूरी होने का आशीर्वाद दिया गया।