चंपावत जिला सभागार में राजस्व विभाग की बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने राजस्व विभाग की मासिक बैठक में अधिकारियों को विभिन्न देयकों की शत-प्रतिशत वसूली करने को कहा है। उन्होंने जिला सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वसूली के प्रति संतोष जताया। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए एक्शन में आएं और शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व वादों में लंबित वादों और सेवा का अधिकार तहत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उन्होंने एसडीएम चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट को उनसे संबंधित एक-एक मजिस्ट्रेटी जांच को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की मॉगों के संबंध में बनी कार्मिक कल्याण कमेटी में लंबित शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट आरसी गौतम, टनकपुर हिमांशु कफल्टिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय, सुरेश चंद्र पंत, पटल सहायक आदि जुड़े रहे।