चंपावत। जिला मुख्यालय में स्थित नर्सिंग कॉलेज के पहले बैच में अध्ययनरत 64 छात्र-छात्राओं ने सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की शपथ ली। शनिवार को एम्स ऋषिकेश की प्राचार्य डॉ. स्मृति अरोड़ा की अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। विशिष्ट अतिथि सीडीओ संजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत ने बताया कि जिले में पहली बार नर्सिंग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे पहले यहां के छात्र-छात्राओं को मैदानी क्षेत्र की दौड़ लगानी पड़ती थी। संचालन ज्योति गोदियाल ने किया। वहां एसीएमओ इंद्रजीत पांडे, रूपाली वर्मा, हरिकांत शर्मा, अल्का महरा, पूर्णिमा कुमार, खिलानंद जोशी, सरिता जोशी, नेहा जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद